महाराष्ट्र: CM चेहरा अबतक नहीं हुआ फाइनल, लेकिन आ गई शपथग्रहण की तारीख, आजाद मैदान में कार्यक्रम

Published on: November 30, 2024

xxxxx

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन सा चेहरा होगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, 2 दिसंबर को भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक अपने दल के नेता का चुनाव करेंगे. 

इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम मुख्यमंत्रियों और अन्य दिग्गजों के जुटने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि किसको किसको क्या मंत्रालय मिलेगा ये तो तीनों पार्टियों के नेता तय करेंगे और आगे का फॉर्मूला भी तीनों दलों के नेता तय करेंगे.

सरकार के गठन को लेकर महायुति में चल रही माथापच्ची के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पहली डिमांड सामने आई है. पार्टी ने गृह मंत्रालय की मांग की है. शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट का कहना है कि महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि गृह विभाग (आमतौर पर) उपमुख्यमंत्री के पास होता है.

Related Articles

राजनीतिक गलियारों में एक बयान ने अचानक हलचल तेज कर दी है। आरोपों और सफाई के बीच जो टकराव सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ पार्टी का सख्त फैसला, दूसरी तरफ उसी पार्टी के नेता का खुला जवाब—मामला अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है। आखिर इस पू
अयोध्या की पावन धरती एक बार फिर ऐसे ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है। राम मंदिर परिसर में इन दिनों विशेष धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और दूर-दूर से संत-महात्मा तथा वैदिक विद्वान यहां पहुंच रहे है
देश की न्याय व्यवस्था में आए एक महत्वपूर्ण फैसले ने न केवल कानून और चिकित्सा नैतिकता की बहस को तेज किया है, बल्कि एक पुराने पौराणिक शब्द को भी अचानक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। लंबे समय से अचेत अवस्था में जी रहे एक युवक के मामले ने अदालत को कठिन निर्णय लेने पर मजबूर किया। फैसला सामने आते ही स

About Author

We build our Drupal themes using best practices in choosing right modules, configuration and providing sample content so you can have your Drupal website faster, more stable and easy to maintain.